बिहारीगंज: बिहारीगंज में पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
मधेपुरा पुलिस के निर्देश पर बिहारीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बैंक परिसर, सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही बैंक कर्मियों और ग्राहकों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।