रहटगांव: रहटगांव में लंगूरों का आतंक, घरों में घुसकर सामान तोड़ रहे बंदर; महिलाएं और बच्चे भयभीत।
रहटगांव नगर में इन दिनों लंगूरों के बढ़ते आतंक से रहवासी परेशान हैं। आज 4 अक्टूबर सुबह 10 बजे स्थानीय लोगों के अनुसार लंगूर घरों में घुसकर खाने-पीने की सामग्री सहित घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इतना ही नहीं, घरों में लगी सीढ़ियों और अन्य सामान को भी तोड़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं।