बरियारपुर: बीआरएम कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकाली
गुरुवार को 47 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स बीआरएम कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकाला। एनसीसी बटालियन द्वारा बताया गया कि यह तिरंगा अभियान कॉलेज परिसर से शुरू होकर बाजार में घूमते हुए पोलों मैदान तक पहुंचेगी। इस अभियान में एनसीसी कैडर के साथ कॉलेज के छात्र-छात्र एवं शिक्षक भाग लिया। इस अभियान को हर घर तिरंगा लहरा कर 15 अगस्त को सफल बनाया जाएगा।