बिंदकी: बिंदकी कस्बे के नगर पालिका परिषद भवन में चेयरमैन ने किया ध्वजारोहण, अधिशासी अधिकारी भी रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मुगल रोड स्थित नगर पालिका भवन में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राधा साहू ने शनिवार की सुबह 8:00 बजे ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की एकता अखंडता और नगर के विकास के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी भी मौजूद रहे। वही बिंदकी कोतवाली व सीएचसी बिंदकी में भी ध्वजारोहण किया गया।