सिकंदरा: राजपुर पीएचसी में बिजली गुल, मरीज परेशान; बुखार पीड़ितों को खून की जांच के लिए करना पड़ा घंटों इंतजार
राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से बुखार से पीड़ित मरीजों की खून की जांच प्रभावित हुई और उन्हें जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय से बिजली नहीं आने के कारण इनवर्टर भी बंद हो गए। इससे अस्पताल