Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक पुत्र प्रतीक भूषण को मिली धमकी के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तफ्तीश में जुटी गोंडा पुलिस जब धमकी देने वाले की कुंडली खंगालने राजस्थान के जयपुर पहुंची, तो पूरा मामला ही बदल गया। गोंडा पुलिस ने जयपुर पुलिस के सहयोग से राजस्थान के मंडावर इलाके में छापेमारी की, जहां धमकी देने वाले आरोपी संदीप शर्मा को ट्रैक किया गया। हालांकि, जब पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची तो पता चला कि धमकी देने वाला संदीप शर्मा पूरी तरह से मानसिक विक्षिप्त (साइको) है और वर्तमान में जयपुर में ही उसका मानसिक इलाज चल रहा है। जांच में यह बात भी सामने आई कि संदीप शर्मा कोई पेशेवर अपराधी नहीं है, बल्कि अपनी मानसिक बीमारी के चलते वह पहले भी कई अन्य लोगों को इसी तरह की धमकियां दे चुका है। आरोपी की स्थिति को देखते हुए गोंडा पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बजाय उसके परिजनों को कड़ी हिदायत दी है कि वे उस पर कड़ी नजर रखें और उसका उचित इलाज कराएं, ताकि वह भविष्य में किसी अन्य को इस तरह परेशान न कर सके। इस खुलासे के बाद पुलिस और पूर्व सांसद के परिवार ने राहत की सांस ली है। ​#GondaNews #GondaBreaking #GondaPolice #JaipurPolice #RajasthanNews #Mandawar #ThreatCase #ExMP #brijbhushansharansingh #mlapratikbhushansingh #SandeepSharma #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #MentalHealth #GondaUpdate

Gonda, Gonda | Jun 17, 2026

MORE NEWS

गोंडा ब्रेकिंग 
गोंडा में बुर्का पहनकर डांस का VIDEO वायरल
हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर भोजपुरी व फिल्मी गानों पर किया डांस
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग तेज
विद्यालय के प्रबंधक राम सुरेश ने मांगी माफी
कहा—किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उद्देश्य नहीं था
मामले में बीएसए ने जांच के बाद कठोर कार्रवाई और स्कूल की मान्यता की जांच कराने की बात कही
खोड़ारे थानाक्षेत्र के नॉलेज बीम एकेडेमी अवसानी बुजुर्ग का मामला 
#गोंडा #BreakingNews #ViralVideo #स्वतंत्रतादिवस #स्कूल #जांच #उत्तरप्रदेश

गोंडा ब्रेकिंग गोंडा में बुर्का पहनकर डांस का VIDEO वायरल हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर भोजपुरी व फिल्मी गानों पर किया डांस वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग तेज विद्यालय के प्रबंधक राम सुरेश ने मांगी माफी कहा—किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उद्देश्य नहीं था मामले में बीएसए ने जांच के बाद कठोर कार्रवाई और स्कूल की मान्यता की जांच कराने की बात कही खोड़ारे थानाक्षेत्र के नॉलेज बीम एकेडेमी अवसानी बुजुर्ग का मामला #गोंडा #BreakingNews #ViralVideo #स्वतंत्रतादिवस #स्कूल #जांच #उत्तरप्रदेश

Gonda, Gonda | Aug 16, 2026

स्कूल की बोलेरो  से बाइक की टक्कर में 4 लोग घायल

स्कूल की बोलेरो से बाइक की टक्कर में 4 लोग घायल

Gonda, Gonda | Aug 15, 2026

GICT कंप्यूटर एजुकेशन सेन्टर संचालक विनय प्रकाश भारती के तरफ से आप सभी जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

GICT कंप्यूटर एजुकेशन सेन्टर संचालक विनय प्रकाश भारती के तरफ से आप सभी जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Gonda, Gonda | Aug 15, 2026