इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी युवक का एटीएम बदलकर धोखाधड़ी से निकाले गए ₹94,000, मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Sep 29, 2026 इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी देवेश चौधरी का कहना है कि वह 27 सितंबर को कस्बा इगलास में अपने एटीएम कार्ड से रुपए निकालने आया था। एटीएम इंडिया वन से पैसे निकालने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान दो युवक अंदर आ गए उन्होंने मेरे एटीएम को धोखाधड़ी से बदलकर ले गए। दोनों युवकों द्वारा मेरे खाते से धोखाधड़ी कर 94 हजार रुपए निकले।