गया टाउन सीडी ब्लॉक: विष्णुपद थाने में नगर एसपी ने रात 7 बजे लंबित कांडों की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में गुरुवार की रात करीब 7 बजे नगर पुलिस अधीक्षक, गया ने पुलिस उपाधीक्षक (नगर-1) के अंतर्गत आने वाले विष्णुपद थाना का निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी और कर्मी सक्रिय नजर आए। निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना में लंबित कांडों की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की।