ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर करप्शन फ्री इंडिया का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं, जनसुविधाओं की अनदेखी और कथित भ्रष्टाचार को लेकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने किसानों के बच्चों को शिक्षा व इलाज में छूट, गांवों का विकास, सरकारी अस्पताल व कॉलेज की स्थापना, लीज-टीएम कार्यों में भ्रष्टाचार पर रोक, अधिकारियों के स्थानांतरण और गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा
#CorruptionFreeIndia #AugustKranti #GreaterNoida #GreaterNoidaAuthority #Kisan KisanSamasyayein Noida GautamBuddhNagar CMYogiAdityanath AkhileshYadav