पिंड्रा: सिंधौरा पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया, 10 मवेशी बरामद
वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर 10 मवेशियों को बरामद किया है। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उक्त वाहन को रोकने की कोशिश किया तो वह भागने लगे, पुलिस टीम ने वाहन का पीछा कर रोका और तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया। वाहन से 10 मवेशियों को बरामद कर वाहन को सीज कर दिया।