उचकागांव: गोपालगंज की 13 किमी सड़क पर 73 जगह जलजमाव, थावे जाने वाले श्रद्धालु और ग्रामीण परेशान
गोपालगंज जिले के पश्चिमी क्षेत्र को प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे और जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली लाइन बाजार-थावे सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है. करीब 13 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 73 स्थानों पर जलजमाव होने से आवागमन प्रभावित हो गया है. सड़क पर बने गड्ढों और भरे पानी के कारण लोगों को हर दिन जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है.