🚨 महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, बनभूलपुरा में 3 क्लीनिक सील
हल्द्वानी: गर्दन का दर्द ठीक कराने गई महिला की मौत के मामले के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बनभूलपुरा क्षेत्र में कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन क्लीनिकों को सील कर दिया।
कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालक पंजीकरण और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
संयुक्त टीम में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम मोनिका आर्या, एसीएमओ रजत भट्ट, स्वास्थ्य विभाग और बनभूलपुरा पुलिस शामिल रही।
सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार, बिना आवश्यक दस्तावेजों के क्लीनिक संचालन की शिकायत पर जांच की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
📍 बनभूलपुरा, हल्द्वानी
📲 पूरी खबर के लिए i7 News से जुड़े रहें।
#Haldwani #Banbhoolpura #HaldwaniNews #UttarakhandNews #BreakingNews #Clinic #HealthDepartment #Administration #IllegalClinic #MedicalNews #NainitalNews #i7News #i7NewsUK
Haldwani, Nainital | Oct 6, 2026