टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में HMIS पोर्टल पर पंजीयन कार्य प्रारंभ, डिजिटल रिकॉर्ड व्यवस्था हुई शुरू
जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय एवं सिविल सर्जन महोदय तथा आर.एम.ओ. सर के मार्गदर्शन में HMIS पोर्टल पर पंजीयन कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. अंकुर साहू, डॉ. अश्विनी बमोरिया, डॉ. धीरेंद्र यादव, चिकित्सालय का स्टाफ उपस्थित रहा।