भोरे: भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में फोटो विडीयो वायरल की धमकी देकर महीला से मांगी गई रंगदारी, मामला दर्ज कर जांच शुरू
भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले को लेकर महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि पिछले करीब 1 वर्ष से एक व्यक्ति उसके व्हाट्सएप पर कॉल और मैसेज कर रहा है। उसने महिला का ईमेल आईडी हैक कर उसका फोटो और वीडियो प्राप्त कर लिया है।