पिंड्रा: वाराणसी में चोर की करतूत, लुंगी डांस कर पी कॉफी, करीब साढ़े चार लाख की बाइक चोरी
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में एक बाइक एजेंसी में साढ़े चार लाख की बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है। यह चोरी की घटना काफी चर्चित है क्योंकि चोर ने एजेंसी में घुसकर चोरी से पहले आराम फरमाते हुए कॉफी पिया और एजेंसी के वॉशरूम में नहा कर लूंगी डांस किया। कर किया करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।