वोट की ताकत और लोकतंत्र की पारदर्शिता के लिए आवाज़ बुलंद! 🇮🇳
देश में कथित वोट चोरी और मतदाता सूचियों में फर्जीवाड़े के विरोध में आज ऊना में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्रीमती रजनी पाटिल जी के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ।
नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी लंबे समय से प्रत्येक मतदाता के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए आवाज़ उठा रहे हैं। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों के सवाल उठाने पर श्री राहुल गांधी जी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी को हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
इसी संदर्भ में आज अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई।
लोकतंत्र में हर मत की गरिमा और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सर्वोपरि है।
जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए हम श्री राहुल गांधी जी के साथ मजबूती से खड़े हैं। ✊🇮🇳
#VoteChori #SaveDemocracy #RahulGandhi #RajniPatil #Congress #Una #HimachalPradesh #Democracy #ElectionCommission