श्री गंगानगर: रिद्धि सिद्धि आंगन में मिलावटी घी की आशंका में स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, करीब 3,200 लीटर घी किया सीज
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 17, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर जिले में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को शाम 4:00 जिला मुख्यालय पर बड़ी कार्रवाई की। राजस्थान की खाद्य आयुक्त टी. शुभमंगला एवं जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देशन पर इस कार्रवाई में मिलावटी घी की आशंका के चलते बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांड का घी बरामद।