घुवारा: घुवारा पुलिस ने कुटोरा के पास 54 लीटर अवैध देशी शराब और मोटरसाइकिल सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया
घुवारा चौकी पुलिस ने कुटोरा के पास कार्रवाई करते हुए 54 लीटर अवैध देशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने मौके से सूरत सिंह लोधी और सुकलाल उर्फ गूगलू कुशवाहा को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है जिसकी जानकारी घुवारा चौकी प्रभारी मोहर सिंह ने मंगलवार की सुबह 9:30 बजे दी।