गोरखपुर: जलभराव प्रभावित संध्या यादव से मिले अजय राय, कहा- जिस गोरखपुर को स्पेन बताया, वह मुझे कूड़ाघर नजर आ रहा है
बेतियाहाता में भारी बारिश के बाद जलभराव से तबाह हुए ब्यूटी पार्लर का हाल जानने गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मौके पर पहुंचे।उन्होंने ब्यूटी पार्लर संचालिका संध्या यादव से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली।संध्या ने सोशल मीडिया पर जारी मार्मिक वीडियो में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान, कर्ज और बच्चों की फीस तक जमा न कर पाने की पीड़ा बताई थी।