थरथरी: ईओ की हत्या के विरोध में चंडी नगर पंचायत कार्यालय बंद, आमजन हुए परेशान
डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में तीसरे दिन भी बुधवार को चंडी नगर पंचायत कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहे, जिससे कार्यालय में ताला लटका रहा और लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए निराश लौटना पड़ा। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने बुधवार की दोपहर 2 बजे बताया कि