अनूपपुर: स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में, देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया
स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त शहीदों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी श्री मूलचंद्र अग्रवाल, घनश्याम दास गुप्ता एवं श्री चंद्रशेखर चतुर्वेदी सहित शहीदों के परिजन मौजूद रहे।