कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी सलामी : जालोर में स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलेक्टर प्रदीप के. गावंडे ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में एडीएम राजेंद्र सिंह, सीईओ नंदकिशोर राजोरा, एसडीएम मनोज सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया और राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में देश के विकास में योगदान देने की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
Jalor, Jalor | Aug 15, 2026