बाड़ी: जर्जर बिजली पोल गिरा, मकान की रेलिंग टूटी, बिजली सप्लाई प्रभावित
Bari, Dholpur | Sep 30, 2026 बाड़ी शहर के होद मोहल्ले में टूटे हुए जर्जर बिजली पोल के गिरने से एक मकान की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। पोल के गिरने पर तारों में चमकने लगी, लेकिन किसी के घायल न होने से बड़ा हादसा टला। डिस्कॉम ने मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई बंद कर दी है। स्थानीय लोग नए पोल की मांग कर रहे हैं।