हरिहरगंज: हरिहरगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
छात्रों के आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार के दोपहर 3:00 हरिहरगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष बलू बलराम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरानी बस स्टैंड स्थित सिनेमा मोड़ के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा किया।