आमला: दंगल में विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया, बोले- कुश्ती हमारी प्राचीन परंपरा की पहचान
Amla, Betul | Sep 28, 2026 ग्राम मोरडोंगरी में सोमवार को विशाल दंगल एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।