धामपुर: शेरकोट के गांव शहजादपुर के कुलदीप कुमार ने 23 वर्षों से मृतक आश्रित कोटे से नौकरी नहीं मिलने पर शुरू की पैदल यात्रा
Dhampur, Bijnor | Sep 30, 2026 शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी कुलदीप कुमार करीब 23 वर्षों से नौकरी की आस लगाए हैं। पिता की ड्यूटी के दौरान हुई मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे में नौकरी की मांग को लेकर उन्होंने अब धामपुर से लखनऊ तक पैदल यात्रा शुरू की है। कुलदीप का कहना है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंचकर अपनी मांग से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपेंगे।