चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पास हनुमान मंदिर में ताला तोड़कर चोरी
चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी गयी। बताया जाता है कि चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दानपेटी समेत अन्य सामान को खंगाला।