हनुमानगढ़: टाउन में 4 अक्टूबर से होगा मां ब्रह्माणी का मंगल पाठ महोत्सव, पल्लू धाम से आएगी अखंड ज्योत, प्रचार रथ को किया गया रवाना
हनुमानगढ़ टाउन में चिल्ड्रन स्कूल के सामने आगामी 4 अक्टूबर से मां ब्रह्माणी का मंगल पाठ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पल्लू धाम से अखंड ज्योत लाई जाएगी, जिसके श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इस कार्यक्रम के तहत प्रचार रथ को रवाना किया गया है। यह प्रचार रथ गांव-गांव जाकर मां ब्रह्माणी के मंगल पाठ महोत्सव की जानकारी देगा।