बहराइच: प्रयागनरायण सरस्वती विद्या मन्दिर में इंडियाज गॉट टैलेंट के सेमी फाइनल तक पहुंचे बहराइच के अंकित को किया गया सम्मानित
बहराइच के रहने वाले अंकित ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से इंडियाज गॉट टैलेंट में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। मंगलवार को अंकित को जो बहराइच ही नहीं अपने स्टंट्स की वजह से देश दुनिया में खतरनाक अंकित के नाम से जाने जाते हैं को उनकी स्कूल में सम्मानित किया गया है। रविवार को प्रयाग नारायण सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक ने बताया कि अंकित उनके स्कूल का छात्र है।