डिंडौरी: शहपुरा नगर में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहपुरा नगर के मेधावी से छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देते हुए शनिवार सुबह 9:30 सम्मानित किया । जानकारी के मुताबिक गांधी चौक में ध्वजारोहण होने के उपरांत शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने मेधावी छात्र छात्राओं के साथ उनके परिजनों को स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मानित किया।