किशनगंज: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस केंद्र किशनगंज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा सुसज्जित एवं अनुशासित परेड तथा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया। समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों तथा आम नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना के साथ हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Dighalbank, Kishanganj | Aug 15, 2026