घोसी: घुरनबिगहा गांव के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार जख्मी, पीएचसी घोसी में इलाज
घुरनबिगहा गांव के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दोनों को इलाज हेतु पीएचसी घोसी भर्ती कराया गया। इस संदर्भ में जख्मी ने बताया कि वह जहानाबाद से घोसी बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने आ रहे थे। इसी बीच सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरकर दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।