चरपोखरी: बाइक चालक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक, शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी
समता हाई स्कूल के समीप शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे एक बाइक दुर्घटना में शिक्षिका प्रियंका कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी लाया गया। बताया जाता है कि प्रियंका कुमारी अपने सहयोगी शिक्षक की बाइक पर सवार होकर स्कूल से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक सामने से एक बाइक चालक आ गया।