बांसवाड़ा: चिड़ियावासा में तिरंगा यात्रा का आयोजन, हर्षोल्लास के साथ निकाली गई रैली
चिड़ियावासा मे शुक्रवार सुबह 9 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों द्वारा तथा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल चिड़ियावासा के बच्चों एवं स्टाफ तथा क्षेत्र के समस्त राजकीय कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल से होकर गांव में परिक्रमा कर रैली निकाली गयी।