ब्यौहारी: बाणसागर बैकवाटर में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव
पपौंध थाना क्षेत्र के खड़ेह घाट स्थित बाणसागर बैकवाटर में गुरुवार को मछली पकड़ने गया चंद्रिका प्रसाद केवट (35) गहरे पानी में डूब गया था। सूचना पर पुलिस और एसडीईआरएफ टीम ने रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने से तलाश रोकनी पड़ी। शुक्रवार सुबह दोबारा सर्चिंग में युवक का शव बरामद कर लिया गया है।वीडीओ शुक्रवार सुबह 8 बजे सामने आया है।