कटोरिया: कटोरिया की पांच पंचायतों में ग्राम सभा में आवास प्लस योजना के पात्र परिवारों का अनुमोदन हुआ
Katoria, Banka | Sep 28, 2026 कटोरिया प्रखंड के 5 पंचायतों में सोमवार को पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस -2024 के प्रतीक्षा सूची में पात्र परिवारों के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा आयोजित किया गया। मौके पर प्रतीक्षा सूची में शामिल पात्र परिवारों के प्रतीक्षा सूची को सामने रखकर उसके अनुमोदन के लिए चर्चा हुई। बीडीओ द्वारा ग्राम सभा का निरीक्षण कर प्रक्रिया संबंधित निर्देश दिया गया।