प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर काशी से ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का शुभारंभ हुआ। ललिता घाट से गंगाजल लेकर सेवा यात्री बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे और जलाभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की गई।
इसके बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर सेवा यात्रियों को वडनगर के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डमरुओं की गूंज और शंखनाद के बीच निकली यात्रा के दौरान काशी में कई स्थानों पर सेवा यात्रियों का स्वागत किया गया।
Sadar, Varanasi | Sep 18, 2026