सिहोरा: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 मोहसाम के पास चलती कार में आग, उप जेलर और पत्नी ने कूदकर बचाई जान
नेशनल हाईवे 30 पर मोहसाम गांव के पास चलती कार में अचानक आग लग गई कार में दमोह सब जेल में पदस्थ सब जेलर प्रीतम सिंह उम्र 50 व उनकी पत्नी सवार थी।आग लगने का पता चलते ही सिंह ने कार रोकी और दोनों कूद कर बाहर निकल गए। देखते ही देखते कर पूरी तरह जल गई।