टीकमगढ़: टीकमगढ़ वन मंडल में वन मार्ग मरम्मत में 15 लाख की वित्तीय अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
वन मंडल टीकमगढ़ में वन मार्ग मरम्मत कार्य को लेकर 15 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि निर्धारित वित्तीय अधिकार से अधिक की तकनीकी स्वीकृति जारी कर वन मार्ग मरम्मत के नाम पर काम में अनियमितता की गई। शिकायत में दावा किया गया है कि स्वीकृत प्रोजेक्ट के मुताबिक कार्य और मुरूम का उपयोग नहीं हुआ,