पलिया: खुशीपुर में घर के बाहर दिखा विशाल करैत सांप, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
पलिया कलां के ग्राम खुशीपुर में मंगलवार, 11 अगस्त की रात करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब पम्मे उर्फ परम सिंह के घर/फार्म पर उनके पालतू कुत्तों ने एक बड़े करैत सांप को देखकर भौंकना शुरू कर दिया। कुत्तों ने सांप को घेर रखा था, जिससे उनकी लगातार भौंकने की आवाज सुनकर घरवालों का ध्यान बाहर गया। बाहर देखने पर परिजनों की नजर बड़े आकार के करैत सांप पर पड़ी