राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में 25 किलोमीटर तक निकली बाईक तिरंगा यात्रा
बड़हरा में दिखा देशभक्ति का जज्बा।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़हरा विधानसभा मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
युवाओं से लबालब लगभग पाँच सौ मोटरसाईकिल पर सवार सैकड़ों कार्यकताओं ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए भारत माता की जय,वंदेमातरम आदि गगनचुंबी नारो के साथ मन मे देशभक्ति का भाव लिए आगे बढते रहे
Arrah, Bhojpur | Aug 16, 2026