सहावर: ट्रांसफार्मर फुंकने से पांच दिन से अंधेरे में डूबा जाटऊ गांव, आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली घर का किया घेराव
अमांपुर। क्षेत्र के जाटऊ गांव में पिछले 5 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का ग़ुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण ने बुधवार को अमांपुर विधुत उप केन्द्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी में करीब पांच दिनों से गांव की बिजली गुल है,मामला आज बुधवार समय करीब 11 बजे का है।