हेरहंज: स्प्रिंकलर टैंकर से बालूमाथ में धूलकण से राहत के लिए पानी का छिड़काव शुरू
बालूमाथ मुख्य मार्ग से गुजरने वाले एनएच-22 पर धूलकण और प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए डीवीसी द्वारा संचालित तूबेद कोलियरी कि डेवलप्टो कंपनी ने पानी के छिड़काव और सड़क सफाई अभियान शुरू किया है। सोमवार को कंपनी द्वारा वोल्वो वाटर स्प्रिंकलर टैंकर से प्रखंड कार्यालय गेट से पाकी मोड़ होते हुए भामाशाह नगर तक पानी का छिड़काव कराया गया। जिससे लोगों को राहत मिली है l