रमई पट्टी रोड पर खोदी गई नाली बनी मुसीबत, गंदा पानी पीने को मजबूर लोग
मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र के रमई पट्टी रोड पर नाली खोदकर छोड़ दिए जाने से राहगीरों और मोहल्लेवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
नाली की दुर्दशा के कारण पेयजल पाइप में गंदा पानी आने की शिकायत भी सामने आई है। लोगों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें दूषित पानी पीना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से जल्द नाली की मरम्मत कराने और पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
#TodayMirzapur #MirzapurNews #मिर्जापुर #रमईपट्टी #नगरपालिका #जनसमस्या #नालीसमस्या #पेयजल #जिलाधिकारी #TodayNews