फूलपुर: सावन माह के द्वितीय सोमवार पर दुर्वासा धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र में सावन मास के दूसरे सोमवार को दुर्वासा धाम में सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं और कांवरियों की भरी भीड़ हो गई और वही तमसा-मंजूषा संगम तट पर कांवरियों का जमावड़ा शुरू हो गया था श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर दुर्वेश्वर महादेव और मुंडेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया ।