बिंदकी: बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल, सीएचसी में भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में बुधवार को दिन में करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गुलनाज उम्र लगभग 28 वर्ष पत्नी नसीम अहमद निवासी ग्राम बैरमपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गई।जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में एक किशोर भी घायल हुआ।