कलेक्टर ने एनएच-130डी के निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने बेनूर से भाटपाल के बीच निर्माणाधीन एनएच-130डी सड़क का औचक निरीक्षण कर निर्माण एवं दुरुस्तीकरण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#Narayanpur #NH130D #RoadConstruction #नारायणपुर #Abujhmad