घोसी: लखाबर गांव में एक व्यक्ति को ईंट से मारकर जख्मी किया गया, गंभीर हालत में पीएमसीएच पटना में इलाज जारी
थाना क्षेत्र के लखाबर गांव में एक अजीब घटना को अंजाम दिया गया जहां रात के अंधेरे में एक व्यक्ति अपने खेत का पटवन कर रहा था और वह खेत में ही सो गया। वहीं कुछ ही दुरी पर गांव का ही एक व्यक्ति भी अपने खेत के पटवन करने में जूटा था। इसी बीच हो रहे व्यक्ति के ऊपर जान मारने की नियत से पेवर ब्लाक ईट से मारकर सर को बुरी तरह जख्मी कर दिया गया।