शाहपुरा: बरगी बांध के गेट खुलने से भेड़ाघाट का धुंआधार जलप्रपात जलमग्न, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
भेड़ाघाट का प्रसिद्ध धुआंधार जलप्रपात बरगी बांध के गेट खोलने के बाद जलमग्न हो गया। बरगी बांध के गेट खोलने के बाद नर्मदा तट के जलस्तर में भी वृद्धि हो गई थी धुआंधार जलप्रपात के जलमग्न होने के बाद लोग वहां पर वीडियो बनाते और सेल्फी लेते नजर आए। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोमवार दोपहर 2 बजे सामने आया हैं जिसमें सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है।