गोरखपुर: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 28 सितंबर को हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान पुलिस से हुए विवाद के मामले में कैंट पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिविशाल उर्फ कोदई तिवारी,निवासी रुद्रपुर खजनी, थाना खजनी,गोरखपुर के रूप में हुई है। इससे पहले भी इसी मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है